शिवलिंग एक आध्यात्मिक प्रतीक

शिवलिंग को हिंदू धर्म में बड़ी श्रद्धा और आस्था से पूजा जाता है। सदियों से भक्त शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते आ रहे हैं। यह परंपरा हजारों साल पुरानी है। शैव परंपरा के अनुसार शिवलिंग का ऊपरी हिस्सा पराशिव का प्रतीक है और निचला हिस्सा पराशक्ति का। इन दोनों के मिलने से ही पूरा संसार और सम्पूर्ण अस्तित्व बना है। शिवलिंग को भगवान शिव या परमब्रह्म का प्रतीक माना जाता है, जो निराकार हैं। उनका न कोई आदि है और न कोई अंत। शिवलिंग का आकार एक शून्य की तरह है। जो स्वयं अनन्त भी है। इससे हमें ज्ञात होता है कि शून्य ही अनंत कोटि ब्रह्मांडों के अनंत रूपों में है और जो अनंत कोटि ब्रह्मांडों का नाश होने पर भी नाश नहीं होता वो शून्य ही है। जिस प्रकार गणित में शून्य से अंक शुरू होते हैं और उनके पीछे शून्य जोड़ने से ही बढ़ते चले जाते हैं। वैसा ही शून्य शिव से ही अनन्त ब्रह्मांडों का जाल फैलता चला जाता है। शिवलिंग से जुड़ी कई प्राचीन कथाएं प्रचलित हैं, जो हमें परमब्रह्म के रहस्य और मायाजाल को समझने में मदद करती हैं। आज आइए जानते हैं शिवलिंग से जुड़ी कुछ अनूठी और रोचक कथाएं और रहस्य जो हमारे मन को शांति देते हैं और जीवन को आध्यात्मिक दिशा दिखाते हैं और जीवन बदल देती हैं।
ब्रह्मा और विष्णु का अहंकार

एकबार सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा और सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु के मध्य विवाद छिड़ गया। उनका ये विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा था। उनमें से कोई भी स्वयं को दूसरे से कमतर नहीं मान रहा था। उनकी स्वयं को श्रेष्ठ मानने वाली ये बात अहंकार को उनके ऊपर हावी होने दे रही थी। जिससे उनके अहंकार को तोड़ना अत्यन्त आवश्यक हो गया था। तभी ब्रह्मा और विष्णु के मध्य एक दिव्य तेजपुंज प्रकट हुआ। जिसका आकार शिवलिंग जैसा था और जिसमें त्रिपुण्ड लगा हुआ था। फिर एक भविष्यवाणी हुई कि जो भी इस स्तम्भ के आखिरी छोर को ढूंढ लेगा वही दोनों में से श्रेष्ठ होगा। ब्रह्मा और विष्णु दोनों ने अपनी पूरी शक्ति से ब्रह्मा जी ऊपर की ओर और विष्णु जी नीचे की ओर गति करने लगे। कई सहस्त्रों कल्पों के बाद भी उन्हें उसका आखिरी छोर न मिला। जिससे वे अहंकार से रहित होने लगे और दोनों में एक विनम्रता जन्म लेने लगी। विष्णु जी ने अपने को हारा हुआ मानकर अपनी भूल स्वीकार कर ली। लेकिन ब्रह्मा जी ने असत्य ही कह डाला कि मुझे इस दिव्य पुंज का आखिरी छोर मिल गया है। तब फिर गर्जना हुई कि ये असत्य है। मैं कोई ब्रह्मांडीय शक्ति नहीं हूँ जिसका पार हो। मैं अनंत ब्रह्मांडों को शक्ति प्रदान करने वाला स्रोत हूँ, मेरा न कोई आरंभ है न मध्य है न अंत क्योंकि मैं शिवलिंग हूँ। जिसके चलते ब्रह्मा जी के पूजन में पाबंदी लग गई और विष्णु जी के पूजन का प्रचार हुआ। आज इस कथा से हमें शिवलिंग का महात्म्य ज्ञात होता है।
इस कथा से आध्यात्मिक सीख
इस कथा का वर्णन हमे शिव की महिमा गाने के लिए करते है
लेकिन इस कथा में हमे शिव को त्रिदेवों में सबसे श्रेष्ठ मानना नहीं बल्कि परमात्मा को त्रिदेवों के रूप में एक समान देखने से है
ब्रह्मा जी और विष्णु जी का स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करने का अहंकार हमें ज्ञात कराता है कि जब भी हम परमात्मा को अपने रूप में अपने भीतर नहीं देखते अपितु उसे ऐसा देखते हैं कि उसने मुझे अन्य से बेहतर बनाया है। परमात्मा के लिए मैं एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता हूँ। तब उनके इस अहंकार का तोड़ केवल परमात्मा ही करता है। इस कथा में ब्रह्मा और विष्णु के इस प्रकार के भाव को हमें एक आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए। इस कथा का अर्थ है कि चाहे कोई कितना ही बड़ा क्यों नहीं हो, चाहे वो सृष्टिकर्ता हो चाहे वो सृष्टि का पालनहार हो, उसके लिए परमात्मा को सत्य दिखाना पड़ेगा कि केवल परमात्मा ही त्रिदेवों त्रिदेवियों समस्त देवता और असुर समस्त जीवों के रूप में है। उसमें कोई भी किसी के तुल्य छोटा अथवा बड़ा नहीं है। जीवन में हमें भी स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ दिखाने में रस आता है। हमें भी दूसरों को नीचा दिखाने का मन होता है। लेकिन इस प्रकार के अहंकार से मुक्ति और समान भाव से देखना ही ब्रह्मा और विष्णु जी की इस कथा से हमें अवगत कराया जाता है कि कोई भी इस परमात्मा में भेद जानेगा उसे अवश्य ही बताया जाएगा कि उसका जीवन अन्य जीवनों से बड़ा नहीं है। वो परमात्मा उसे सत्य से अवगत कराएगा। इसलिए हमें हर जीव में परमात्मा को देखना चाहिए और किसी को छोटा या बड़ा नहीं समझना चाहिए। यही इस कथा का सबसे बड़ा संदेश है और यही सच्ची ईश्वर भक्ति है।यही अध्यात्म है।
रावण और शिवलिंग

यह कथा श्रवण में आती है कि एक बार रावण को घोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उसे आत्मलिंग दे दिया जो जगत का सबसे ज्यादा शक्तिशाली शिवलिंग था। उसे पाकर रावण अमर और अजेय हो जाता। लेकिन भगवान शिव ने एक शर्त रख दी कि रावण इसे कहीं पर भी मत रखना क्योंकि ये शिवलिंग वहीं पर ही स्थापित हो जाएगा। रावण इसको लंका में ही स्थापित करना चाहता था इससे उसे अमरत्व प्राप्त हो जाता। यह शिवलिंग अनंत ब्रह्मांडों की शक्ति और ऊर्जा का एक रूप था जिसके चलते देवताओं में भगदड़ मच गई। उन्होंने बहुत सोच विचारकर गणेश जी को ये बात बताई। गणेश जी ने एक अनोखी चाल चली। जैसे रावण लंका जाने के मार्ग में निकल पड़ा वैसे ही गणेश जी ने उसके अंदर लघुशंका का भाव पैदा कर दिया। पहले उसने बहुत रोकने की कोशिश की लेकिन जब वो मूत्र निकालने लगा तो हड़बड़ी में उसने अपने आस पास दिखे छोटे से बालक को वो शिवलिंग पकड़ा दिया। वो बालक स्वयं बाल गणेश ही थे। उन्होंने रावण से शिवलिंग लिया और कहा मैं तुम्हें तीन बार पुकारूंगा जब तुम वापस न आओगे मैं शिवलिंग नीचे रख दूंगा। जैसे रावण मूत्र करने कोने में गया वैसे ही बाल गणेश ने जल्दी से तीन बार पुकारा रावण रावण रावण। इतना तेज नाम पुकारने से रावण पैंट गीली करके दौड़कर वापस आया। लेकिन तब तक शिवलिंग गोकर्ण में स्थापित हो चुका था। रावण हार गया।

वापस लौटा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाल गणेश ने वो शिवलिंग नीचे रख दिया था। जिससे गुस्से में रावण उसे पूरी ताकत से उठाने लगा। जिससे उसमें गाय के कान जैसे निशान बन गया। आज वो शिवलिंग गोकर्ण के नाम से ही महाबलेश्वर मंदिर में स्थापित है। और भक्त वहां श्रद्धा से दर्शन करने आते हैं।
इस कथा से आध्यात्मिक सीख
ये कथा रावण के अहंकार को ही नहीं परमात्मा की लीला को भी दिखाती है। इस कथा में रावण द्वारा आत्मलिंग प्राप्त करना उसे ब्रह्माण्ड में सबसे शक्तिशाली तो बना देता। लेकिन उस शक्ति में उसे अहंकार हो जाता जिससे वो ब्रह्मांड में उत्पात मचाया करता। जो संपूर्ण जगत के लिए दुख का कारण बनता। इसलिए परमात्मा की लीला में उसे मूर्ख बनाया गया। उसमें कोई भी स्वार्थ होना उससे ज्यादा सृष्टि के लिए विनाश का कारण होता है। परमात्मा भी व्यक्ति को केवल उतना ही देता है जितना वो संभाल सकता है। उससे ज्यादा होना उसकी अधोगति का कारण होता है। उसका अंत में विनाश ही होगा। इससे हम को एक सीख मिलती है कि वो परमात्मा हमे शक्ति प्रदान भी कर दे चाहे हम रावण की तरह उसके अधिकारी हो। लेकिन हम में मौजूद अहंकार उस शक्ति को दूसरों का अहित करने में ही लगाएगा। जिससे हमारे बुरे कर्मों के जाल से हम पाप के भागी होंगे। जहां पाप होगा वहां परमात्मा का शिवस्वरूप शिवलिंग कैसे हो सकता है। जिसके चलते हमारे उद्धार और कल्याण के लिए परमात्मा ऐसे ही लीला रचाया करता है। इसलिए परमात्मा शक्ति भी अहंकारी को नहीं बल्कि विनम्रता और सेवा भाव रखने वाले को ही देता है