ब्रह्मा जी के उत्पति का रहस्य

कई प्रकार के शास्त्रों में ब्रह्मा जी की उत्पत्ति को लेकर अलग-अलग कथाएं मिलती हैं। कहीं कहा गया है कि भगवान विष्णु की नाभि से निकले कमल से ब्रह्मा जी प्रकट हुए। तो कहीं उन्हें एक अदृश्य परमात्मा की इच्छा से उत्पन्न माना गया है। उस परमात्मा ने ही उन्हें तप करने का आदेश दिया, जिससे उन्हें सृष्टि रचने का ज्ञान मिला। आज हम ब्रह्मा जी की उत्पत्ति के उन अनसुने रहस्यों को जानेंगे, जो केवल कहानी नहीं, बल्कि गहरी आध्यात्मिक सच्चाई से जुड़े हैं। हम यह भी समझेंगे कि ब्रह्मा जी को ही सृष्टिकर्ता क्यों चुना गया, और उनसे जुड़ी कथाएं हमें जीवन के बारे में क्या सिखाती हैं।जो हमारी पौराणिक कथाओं में   आध्यात्मिक रूप से प्रकाश डालेगी

नाभि कमल से उत्पति

Brahma Ji ne kamal ki naal se neeche utarkar jab kuch nahi paya, tab shanti se aankh band karke dhyan me leen hue. Dhyan me hi unhe apne hone ka kaaran aur Vishnu Ji ke darshan prapt hue.

सृष्टि के आरम्भ में जब चारों ओर केवल जल ही जल था, तब भगवान विष्णु शेषनाग पर योगनिद्रा में लीन थे। उनकी नाभि से एक दिव्य कमल उत्पन्न हुआ, और उसी कमल पर ब्रह्मा जी प्रकट हुए।

जब ब्रह्मा जी ने आँखें खोलीं, तो उन्हें अपने होने पर जिज्ञासा हुई। मैं कौन हूँ, मैं यहाँ क्यों हूँ, मेरा उद्देश्य क्या है, ऐसे प्रश्न उनके मन में उठने लगे। इन प्रश्नों का उत्तर पाने के लिए वे कमल की नाल के सहारे नीचे उतरने लगे।

वे हज़ारों वर्षों तक नीचे जाते रहे, परन्तु उन्हें उस कमल की जड़ कहीं नहीं मिली। अंत में थक हारकर वे फिर से उसी कमल पर आकर बैठ गए। उन्होंने शांति से आँखें बंद कीं और ध्यान में लीन हो गए।

ध्यान में ही उन्हें एक आवाज़ सुनाई दी, हे ब्रह्मा, उठो और सृष्टि की रचना करो। उन्होंने आँखें खोलीं तो सामने भगवान विष्णु दर्शन देने आए हुए थे। विष्णु जी ने उन्हें बताया कि तुम मेरी नाभि से निकले कमल से उत्पन्न हुए हो। तुम्हें इस संसार की रचना करनी है, यही तुम्हारा कार्य है।

यह सुनकर ब्रह्मा जी को अपने जीवन का अर्थ समझ में आ गया। उन्होंने भगवान विष्णु को प्रणाम किया और सृष्टि रचने के लिए तप और ज्ञान की शक्ति माँगी। यहीं से सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी की दिव्य यात्रा शुरू हुई।

इसे कथा से आध्यात्मिक सीख

सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी की नाभि-कमल वाली कथा केवल एक पौराणिक कहानी नहीं है, बल्कि यह हमें आध्यात्मिक होने का ढंग सिखाती है। अध्यात्म का अर्थ किसी विशेष वेश को धारण करना, कुछ गुणों को दिखाना या कर्मकांडों को अपने जीवन में उतारना नहीं है। आध्यात्मिक व्यक्ति वह है जो स्वयं के होने पर प्रश्न करता है, जो अपने भीतर झाँककर पूछता है कि मैं कौन हूँ, मैं यहाँ क्यों हूँ और मेरा उद्देश्य क्या है।

जिस प्रकार ब्रह्मा जी ने स्वयं को शरीर के रूप में देखकर अपने होने, अपने होने के कारण और अपने उद्देश्य पर सवाल किए, फिर उसके अनुरूप कर्म भी किए, वैसे ही यह बात मनुष्य जीवन पर भी लागू होती है। मनुष्य में वही आध्यात्मिक है जो स्वयं के जीवन के होने के कारण में ही अपने जीवन का उद्देश्य मानता है और उसी के लिए कर्म करता है। जब मनुष्य अपनी आत्मा की दिशा में कर्म करता है, तब उसे समर्पण की आवश्यकता होती है।

जैसे ब्रह्मा जी कमल की नाल से नीचे उतरने लगे, फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। हजारों वर्षों तक खोजने पर भी उन्हें कमल की जड़ नहीं मिली। लेकिन जब वे शांति से आँख बंद करके केवल परमात्मा के प्रति और स्वयं के सत्य के प्रति समर्पित हुए, तब जाकर उन्हें भगवान विष्णु के दर्शन प्राप्त हुए।

वैसे ही इस संसार में हम कई कर्मों में लगे रहते हैं। हम सोचते हैं कि कर्म करने से ही प्रभु मिल जाएँगे, परन्तु ऐसा नहीं होता। जब हम अपनी तरफ से पूर्णता समर्पित हो जाते हैं, जब किसी भी परिस्थिति में मैं कुछ करता हूँ यह अहंकार छोड़ देते हैं, जब जो हो रहा है उसी में प्रभु के ध्यान में लीन रहते हैं, तभी हमें ज्ञान मिलता है।

जिस प्रकार ब्रह्मा जी को शांत बैठकर ध्यान में ही उनके होने का कारण ज्ञात हुआ, वैसे ही जो अध्यात्म की राह में है, उसको शांत रहकर ही प्रभु के होने का प्रमाण मिलेगा। जैसे ब्रह्मा जी को कमल की नाल से नीचे उतरने पर उनके प्रश्नों के उत्तर नहीं मिल पाए, वैसे ही हमें भी किसी कर्म से प्रभु नहीं मिल सकते। उसके लिए हमें अपने जीवन में प्रभु के लिए पूर्णता समर्पित होना पड़ेगा, स्वयं को मैं करने वाला हूँ इस भाव से मुक्त करना पड़ेगा। तब जाकर हमें ब्रह्मा जी की तरह अपने होने का ज्ञान मिलेगा, जिसको जानकर हम में और ब्रह्मा में कोई अंतर नहीं रहेगा।

अदृश्य परमात्मा से ब्रह्मा जी की उत्पत्ति

Brahma Ji Kaal Se Pare – Mrityu Par Vijay

कई शास्त्रों में इस प्रकार की कथा का वर्णन है कि जब सर्वत्र कुछ भी नहीं था, आकाश का एक अणु मात्र भी खाली जगह नहीं थी, तब परमात्मा ने स्वयं के लिए इच्छा की कि मैं अनेक हो जाऊँ, मैं सृष्टि का खेल रचाऊँ। तब निराकार परमात्मा साकार रूप में आया और सर्वप्रथम ब्रह्मा को रचाया। फिर ब्रह्मा ने स्वयं को एक दिव्य शरीर के रूप में पाया, जो स्वयं में ही पूर्ण था। उसे संपूर्ण सृष्टि का ज्ञान था, जिसमें जो-जो सृष्टि में होने वाला है, उसका होने का कारण और परिणाम सब कुछ जानने वाला सामर्थ्य था, जिसमें समय को पार कर जाने की शक्ति थी। दार्शनिक दृष्टि से वे कोई साधारण देवता नहीं थे, बल्कि स्वयं परमब्रह्म परमात्मा का, जिसका कोई रूप नहीं था, सबसे पहले उत्पन्न हुआ एक रूप थे। इसीलिए ब्रह्मा को सृष्टिकर्ता कहा जाता है और उनकी उत्पत्ति ही सृष्टि का आरम्भ है।

सृष्टि के अंत के समय काल सब कुछ ग्रास कर जाता है, लेकिन जब वह परमेष्ठी ब्रह्मा के लिए जाता है, तब उसकी शक्ति हर ली जाती है। तब जाकर स्वयंभू ब्रह्मा स्वयं बोले, हे काल, जिसको तुम नाश करने निकले हो, वह तुमने हमारी अनुमति से ही नाश किया है। हमारे नाश करने के लिए तुम्हें स्वयं हमारी अनुमति नहीं मिलेगी, जिससे तुम्हारी शक्ति का नाश हो गया। ब्रह्मा काल से परे हैं, क्योंकि वे सृष्टि के कारण हैं, उसका परिणाम नहीं। जो सृष्टि को रचता है, वह उसके नाश करने वाले से भी बड़ा होता है। यही उनका सत्य है।

इस कथा से आध्यात्मिक सीख

ब्रह्मा जी की इस कथा से हमने आध्यात्मिक जागृति का महत्त्व समझा। जब व्यक्ति को स्वयं में केवल एक जीव या एक शरीर ही नज़र आता है, तब उसके लिए ज्ञान का द्वार बंद ही रहता है। लेकिन जब व्यक्ति स्वयं को ब्रह्मा जी के जैसे निराकार परमात्मा का साकार रूप जानता है, तब वह एक दैवीय शक्ति का मालिक हो जाता है। वह यह जान लेता है कि संपूर्ण सृष्टि का ज्ञान उसके अंदर ही मौजूद है। उसे अब मृत्यु का भय नहीं होगा, क्योंकि उसने जान लिया है कि सृष्टि को रचाने वाला और सृष्टि को नष्ट करने वाला वह स्वयं ही परमात्मा का अंश है। वह स्वयं ब्रह्मा के रूप में विराजमान है। काल उसके शरीर को खा जाएगा, लेकिन जो सूक्ष्म रूप में उसके अंदर स्थित परमात्मा है, वह काल की शक्ति का मालिक है। उसके पीछे काल जाने पर उसकी शक्ति का अंत हो जाएगा। यही आध्यात्मिक जागृति होने का प्रमाण है, यही सच्चा ज्ञान है। और यही जीवन का सबसे बड़ा परम सत्य है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top