आध्यात्मिक युद्ध का अर्थ
संसार रूपी इस मायाजाल में, जहाँ हर तरफ स्वार्थ भरा है, वहाँ भौतिकवाद से ऊपर उठकर अध्यात्म को महत्व देना आसान नहीं है। यह आध्यात्मिक युद्ध का बुलावा है। जब कोई व्यक्ति खुद को परमात्मा को समर्पित कर देता है, तो उसे कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। लोग उसे समझ नहीं पाते।
अध्यात्म का आधार ही सत्य है, और सत्य स्वयं परमात्मा है। जो व्यक्ति संसार में सत्य पर चलता है, उसके लिए लोगों में रोष जन्म लेता है। क्योंकि झूठे लोगों को परमात्मा भी तभी पसंद आता है, जब वह उनके स्वार्थ को पूरा करे। उन्हें सत्य से डर लगता है। इसलिए सत्यवादी को अकेला लड़ना पड़ता है, पर यही अकेलापन उसे परमात्मा के करीब ले जाता है।

समाज में व्यक्ति धन कमाने के लिए ही सारे साधन करता है। उसी के लिए उसकी सारी व्यवस्था बनी हुई है। परिवार में रहकर ही समाज चलता है, और सब इसी चक्र में बंधे हुए हैं। लेकिन जो व्यक्ति परमात्मा को प्राप्त करना चाहे, उसके लिए रास्ता बिल्कुल अलग है।
कलियुग में हर एक व्यक्ति के अंदर एक आध्यात्मिक युद्ध चल रहा है ।इसमें उसे देखना है कि वो संसार में रह कर परमात्मा को भूल न जाए ।वो संसार के मार्ग में न चलके क्या परमात्मा के मार्ग में चलेगा ।वो संसार के सुखों के पीछे न भागकर क्या परमात्मा के लिए दुखों से गुजरने का पुरुषार्थ कर पाएगा ।
उसे तो इस संसार से ऊपर की बात समझनी होगी, जहाँ संसार भी जन्म नहीं लेता। वो जो सत्य है, उसी स्वरूप का साक्षात्कार कर्मों से नहीं, केवल पुरुषार्थ से होगा। अकेले चलने से ही होगा। यही व्यक्ति अध्यात्म का आधार है, यही सत्य का आधार है। इसको सतयुग में विशाल राक्षसों ने और कलयुग में सूक्ष्म राक्षसों ने रोकने के अथक प्रयास किए हैं, और आगे भी करते रहेंगे।
कलियुग के सूक्ष्म राक्षस

कलियुग में परमात्मा के दर्शन की इच्छा उतनी नहीं रही, जितनी सतयुग में थी। सतयुग जैसा विश्वास भी अब लोगों में नहीं रहा। कलियुग में तो वही चीज महत्व की लगती है, जिसे मृत्यु एक दिन छीन लेगी। धन, पद, नाम — सब कुछ क्षणभंगुर है, फिर भी मनुष्य उसी के पीछे दिन-रात भाग रहा है।
संसार के क्रियाकलापों में अब धर्म नहीं दिखता, यहाँ सिर्फ व्यापार दिखता है। रिश्ते हों या पूजा, सब में लेन-देन आ गया है। ये सब बातें ही सूक्ष्म राक्षसों के होने का प्रमाण देती हैं।
इसका एक आख्यान इस प्रकार है — जब भी देवताओं और असुरों का युद्ध चला, तब दैवीय शक्ति अपने स्थूल रूप में आकर आसुरी शक्तियों का संहार करने आई। लेकिन कलियुग में वो दैवीय शक्ति अपने सूक्ष्म रूप में सूक्ष्म आसुरी शक्तियों का नाश करती है।
ये असुर हमारे मन के ऊपर, हमारे जीवन में सारे संभव प्रयास करते हैं कि हमें परमात्मा कभी याद ही न आए, हम परमात्मा को पूरी तरह भूल जाएँ। इस युग में परमात्मा किसी भाग्यवान को ही सत्य रूप में दिखता है, तब वो दैवीय शक्ति उसकी सहायता से आसुरी शक्तियों का नाश करती है और उसे सत्य की ओर ले जाती है।
आध्यात्मिक युद्ध में कठिनाइयाँ
आध्यात्मिक युद्ध होने से जीवन में किस प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसे वही समझ सकता है जो इस कठिन मार्ग पर उतरा हो। संसार में उसके साथ व्यवहार भी बदल जाता है। लोग उसे अजीब समझने लगते हैं, उससे धीरे-धीरे दूरी बनाने लगते हैं। जब व्यक्ति आध्यात्मिक युद्ध में उतरता है, तो उसके जीवन का सारा रस, जो संसार में मिल सकता है, उससे छीन लिया जाता है। उसको प्राप्त होने वाली चीजें भी अप्राप्त हो जाती हैं।
उसको इस तरह जीना पड़ता है कि उसे अब कोई इच्छा न बचे। उसको परमात्मा के मार्ग में चलने के लिए पुरुषार्थ करना पड़ता है। इसके लिए सूक्ष्म असुर उसके मन में हीनभावना डाल देते हैं।
उसको लाचार, बेबस, गरीब, जिसे कोई नहीं चाहता, इस प्रकार सूक्ष्म आसुरी शक्ति उसको बना देती है। वहाँ उसके ऊपर कामवासना कूट-कूट कर भर देती है। उसको हर तरफ से अपनी ही नजरों में गिराना चाहती है।
ये व्यक्ति उस आसुरी शक्ति के लिए खतरनाक है, क्योंकि वह परमात्मा का चुना हुआ है। वह परमात्मा को ही मदद के लिए पुकारता है। आसुरी शक्ति उसके परमात्मा के प्रति विश्वास को पूरा तोड़ देना चाहती है, पर वह विश्वास कभी टूटता नहीं है।
आध्यात्मिक युद्ध क्यों
आध्यात्म का अर्थ न केवल किसी धर्म से ही है । आध्यात्मिक होना किसी धर्म को मानने से नहीं हुआ है। आध्यात्मिक युद्ध इसलिए भी जरूरी है क्योंकि वह एक बैलेंस एक सामंजस्य स्थापित करता है ।वहा परमात्मा के होने का प्रमाण देता है
भगवद्गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे

अर्जुन! जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म बढ़ने लगता है, तब-तब मैं अपने आप को प्रकट करता हूँ।
सज्जनों की रक्षा के लिए, दुष्टों के विनाश के लिए और धर्म की फिर से स्थापना के लिए मैं युग-युग में जन्म लेता हूँ।
इससे भी आध्यात्मिक युद्ध का प्रमाण मिलता है। जब-जब पाप बढ़ता है, तब परमात्मा ही परिस्थितियों के अनुसार पाप और अधर्म का नाश करने के लिए किसी को माध्यम बना देता है। वह किसी व्यक्ति को चुनता है और उसके माध्यम से कार्य करता है।
संसार में स्वयं परमात्मा ही सब रूपों में लीला करता है। धर्म, अधर्म, पाप, पुण्य — सब परमात्मा की ही माया में है। परमात्मा सब कुछ बराबर से देखने वाला सबका हिसाब रखें हुए है ।वहा अहंकार में पड़े व्यक्ति को संसार की माया में रत व्यक्ति को उसके होने पर संदेह करने वाले व्यक्ति को अपने होने का प्रमाण आध्यात्मिक युद्ध के जरिए ही देता ही।
आध्यात्मिक युद्ध में असंभव सा लगने वाला कार्य भी परमात्मा केवल अपने सच्चे भक्त के लिए संभव कर देता है। जहाँ संसार हार मान लेता है, वहाँ भक्ति जीत जाती है। यही तो उस परमात्मा के होने का सबसे बड़ा प्रमाण है।
आध्यात्मिक युद्ध का परिणाम
युगो युगों से चली आ रही ये प्रथा की जब संसार में अहंकार के नाम पर उत्पात मचाया जाता है ।तब तब दैवीय शक्ति अपने को कभी राम कभी कृष्ण कभी एक आध्यात्मिक योद्धा के तौर पर कुरूक्षेत्र में उतारती है और महाभारत होती है
जब तुमने आध्यात्मिक युद्ध के कुरुक्षेत्र में कदम रख ही लिया है, तो समझ लो इसमें तुम्हारी जीत पहले से तय हो चुकी है। क्योंकि तुम अकेले होकर भी अनंत कोटि ब्रह्मांडों के मालिक को अपने जीवन रूपी रथ का सारथी बनाए हुए हो।
इस युद्ध में असंभव सी परिस्थितियों से तुम्हें निकालकर परमात्मा तुम्हें चमत्कार दिखलाएगा। बस तुम्हें आवश्यकता है उसके ऊपर अटूट विश्वास की, उसके पावन नाम को कभी न छोड़ने की।
अपने आप को संसार से कोई मदद न लेकर केवल परमात्मा के भरोसे पूरी तरह कर देने की। जिस संसार में तुम अकेले पड़ गए हो, वो संसार तुम्हें मिलकर भी हरा नहीं पाएगा, क्योंकि संसार परमात्मा की माया है और परमात्मा ही परम सत्य है।