समुद्र मंथन क्या है? जानिए इसकी पूरी कथा और आध्यात्मिक रहस्य

समुद्र मंथन  क्या है

समुद्र मंथन में देवता और असुर मिलकर मंदराचल पर्वत और वासुकी नाग से क्षीरसागर का मंथन करते हुए, नीचे कूर्म अवतार में भगवान विष्णु पर्वत को संभाले हुए



विष्णु पुराण और कई दूसरे शास्त्रों में हमें समुद्र मंथन की कथा मिलती है, जिसमें समुद्र से कई अनमोल रत्न निकले थे। उन्हीं रत्नों के लिए देवताओं और असुरों के बीच संघर्ष हुआ था। समुद्र मंथन कोई साधारण घटना नहीं थी, बल्कि एक ब्रह्मांडीय सागर में हुआ मंथन था।

इस मंथन के लिए मंदाराचल पर्वत को बीच में मथनी की तरह रखा गया। उसके चारों ओर वासुकी नाग को रस्सी की तरह लपेटा गया। असुरों ने वासुकी का मुँह पकड़ा और देवताओं ने पूँछ की तरफ से खींचना शुरू किया। जब मंथन शुरू हुआ तो पर्वत डगमगाने लगा, तब भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार लेकर उसे अपनी पीठ पर संभाल लिया, ताकि वह हिले नहीं।

देवताओं को अमृत दिलाने के लिए परमात्मा ने यह अनोखी लीला रची। इसमें मनोरंजन का रस तो है, साथ ही भक्ति, समर्पण, त्याग, लोभ, अहंकार, प्रेम और आध्यात्मिक सीख भी कूट-कूटकर भरी हुई है। यही बात हमें परमात्मा से जोड़ती है।

जब हमारा दिमाग विचारों से भरा रहता है, तब हमारे अंदर भी देवताओं और असुरों जैसा संघर्ष चलता रहता है। कभी देवता मन की रस्सी को शुभ विचारों की तरफ खींचते हैं, तो कभी असुर उसे अशुभ विचारों की तरफ खींच लेते हैं। यही हमारे भीतर का समुद्र मंथन है।

जिस तरफ हम जोर लगाते हैं, वैसे ही हमारे कर्म बनते हैं। देवता हमें शुभ कर्मों में लगाते हैं, जबकि असुर अशुभ कर्मों की ओर ले जाते हैं। और फिर हमें रत्नों की तरह शुभ और अशुभ फल मिलते हैं। यही समुद्र मंथन हमें सिखाता है कि मन  में समुद्र मंथन देखना ही असली साधना है।

समुद्र मंथन क्यों हुआ

समुद्र मंथन के पीछे सबसे बड़ी वजह दुर्वासा ऋषि का श्राप था, जो उन्होंने देवराज इंद्र को दिया था। एक बार दुर्वासा ऋषि ने इंद्र को एक दिव्य माला भेंट की, जो उन्हें देवी लक्ष्मी से मिली थी। इंद्र ने माला को खुद न पहनकर उससे नीचे पटक दिया। यह अपमान देखकर दुर्वासा ऋषि क्रोधित हो गए और उन्होंने इंद्र सहित सभी देवताओं को श्राप दे दिया कि तुम सब श्रीहीन, बलहीन और ऐश्वर्यहीन हो जाओगे। श्राप के कारण देवता कमजोर पड़ गए और स्वर्ग की समृद्धि खत्म हो गई। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर असुरों ने स्वर्ग पर कब्जा कर लिया। हारे देवता ब्रह्मा जी के पास गए, फिर विष्णु जी की सलाह से उन्होंने असुरों को समुद्र मंथन के लिए मनाया। असुर अमृत के लालच में तुरंत तैयार हो गए।

समुद्र मंथन का आध्यात्मिक रहस्य बहुत गहरा है। देवताओं में उपजे अहंकार ने उनसे उनकी सारी शक्ति छीन ली, जिस कारण वे असुरों के सामने कमजोर पड़ गए। देवताओं और मनुष्यों के लिए अहंकार ही सबसे बड़ी आपदा है। अहंकार आते ही दैवीय गुण भाग जाते हैं और आसुरी गुण आने लगते हैं। मन रूपी स्वर्ग में जब अहंकार आता है, तो उसमें आसुरी शक्तियां हावी हो जाती हैं और अपना राज कायम कर लेती हैं। इसलिए हमें भी देवताओं की तरह भीतर समुद्र मंथन की आवश्यकता है, ताकि अहंकार रूपी विष बाहर निकले और अमृत रूपी शांति मिल सके।

जिससे हमें अपने मन रूपी स्वर्ग में शुभ गुणों का आधिपत्य कायम कर सके।हमे शुभ फलों की प्राप्ति हो। हम दुखरूपी महामारी में न फंसे

समुद्र मंथन में निकले रत्न उनका आध्यात्मिक मूल्य

समुद्र मंथन में कई प्रकार के रत्न निकले थे, लेकिन उनमें सबसे मुख्य हलाहल विष था। क्योंकि सबसे पहले उसी को निकाला गया था, जिससे पूरी सृष्टि में हाहाकार मच गया था। उसका घातक प्रभाव सभी के लिए काल बनकर आया था।

यह घटना हमें अपने जीवन का एक गहरा ज्ञान देती है। हमने भी जाने-अनजाने में जो अशुभ कर्म किए हैं, उनके फल का जाल हमें भोगना ही पड़ता है। यदि हमें अमृत चाहिए या परमात्मा चाहिए, तो हमें उसके लिए शुद्ध होना पड़ेगा। हमारे सारे पापों के फल को हलाहल विष की तरह हमारे सामने लाया जाएगा, जो हमारे लिए काल बनकर ही आएगा।

सामान्य मनुष्य इस विष से घबरा जाता है। वह डर के कारण अपने जीवन में अशुभ कर्म करता जाता है, जिससे वह धीरे-धीरे नर्कों में पड़ता जाता है। लेकिन जो परमात्मा के सच्चे भक्त हैं, वे इन सब पापों का फल भोगकर भी बड़ी आसानी से निकल जाते हैं, क्योंकि वो परमात्मा की शक्ति को जानते है कि वो उस पर विश्वास करते है कि भगवान उसे कभी कुछ नहीं होने देगा।जैसे देवताओं को यह तक असुरों को भी भगवान शिव पर पूर्ण विश्वास था ।

समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को पीते हुए भगवान शिव, नीलकंठ रूप में, पीछे देवता और असुर समुद्र मंथन करते हुए



हलाहल विष को पीने के लिए जिस प्रकार भगवान शिव को आना पड़ा, क्योंकि वही सबके कल्याण के लिए उचित-अनुचित का त्याग करके अपने भक्तों को हर विपदा से बचा सकते हैं। वैसे ही परमात्मा भी अपने भक्तों के जीवन में हलाहल विष द्वारा फैलाए अंधकार को अपनी दिव्य रोशनी से दूर करता है।

वह अपने भक्त के अटूट विश्वास से उसके नर्क जैसे जीवन का सारा दुख स्वयं पी जाता है। इससे भक्त अपने अशुभ कर्मों के जाल का फल तो भोगता है, लेकिन परमात्मा की कृपा से वह सभी दुखों से पार हो जाता है और अपार शांति को प्राप्त कर जाता है।

समुद्र मंथन से निकले १४ रत्नों के नाम

हलाहल या काटकूट विष के बाद

समुद्र मंथन से निकलने वाले रत्नों में कामधेनु गाय सबसे श्रेष्ठ थी। यह सभी गायों में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली है। यज्ञ और अनुष्ठान में इसके भाग लेने से सारी आहुति का फल प्राप्त होता है। देवताओं ने इसे अपने पास रखा। कामधेनु गाय के कारण ही सभी गायों को पवित्र माना गया। कामधेनु गाय आध्यात्मिक कल्याण की भी प्रतीक मानी जाती है।

समुद्र मंथन से निकलने वाला घोड़ा तेज गति और अद्भुत पराक्रम का प्रतीक था। इसे उच्चैःश्रवा कहा गया, जिसे असुरों के राजा बलि ने अपने प्रयोग में लिया।

ऐरावत हाथी देवराज इंद्र का वाहन बना। वह अत्यंत सुंदर और सभी जीवों में सबसे शक्तिशाली था।

कौस्तुभ मणि अत्यंत चमकदार थी। उसकी चमक से देवता और असुर अपनी आंखों की रोशनी खोने लगे। इस कारण भगवान विष्णु ने उसे अपने हृदय में धारण कर लिया।

कल्पवृक्ष से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती थी। देवताओं ने उसे स्वर्ग में स्थापित किया।

रंभा अप्सरा मंथन से निकली, जो अत्यंत मनमोहक थी। उसे देवता और असुर दोनों पाना चाहते थे, लेकिन वह स्वयं ही देवताओं की ओर चली गई।

देवी लक्ष्मी भी समुद्र मंथन से निकलीं। उन्होंने अपने दिव्य स्वरूप से सभी को अचंभित और नतमस्तक कर दिया। उन्होंने भगवान विष्णु का वरण किया।

समुद्र मंथन से कमल पर प्रकट होती देवी लक्ष्मी, हाथों में कमल लिए, पीछे भगवान विष्णु और समुद्र मंथन का दृश्य


वारुणी यानी मदिरा भी समुद्र मंथन से निकली, जिसे असुरों ने ग्रहण किया। इसलिए कहा जाता है कि मदिरा पीने वाला आसुरी स्वभाव का हो जाता है।

चंद्रमा भी समुद्र मंथन से निकला, जिसे स्वयं भगवान शिव ने अपने मस्तक पर धारण किया।

पारिजात पुष्प को छूने से सब प्रकार की थकान दूर होती थी और आत्म संतुष्टि प्राप्त होती थी। इसे देवताओं ने अपने लिए रखा।

पांचजन्य शंख विजय का प्रतीक माना जाता है। वह भगवान विष्णु के लिए ही बना था, क्योंकि भगवान विष्णु ही अपराजेय हैं और सदा विजयी हैं।

अंतिम रत्न के रूप में वैद्य धन्वंतरि प्रकट हुए और उनके हाथों में अमृत का कलश था। अमृत को पीकर अमरत्व प्राप्त होता है। उसे लेने के लिए देवता और असुर दोनों भागे, लेकिन भगवान विष्णु की लीला से उन्होंने मोहिनी अवतार लिया। मोहिनी रूप में वे असुरों को सम्मोहित करने लगे। सारे असुरों को अपने हाव-भाव से मुग्ध करके उन्होंने सारा अमृत देवताओं को पिला दिया।

इस प्रकार समुद्र मंथन का अंत हुआ। देवताओं के लिए जो अमृत था, वह उन्हें मिल गया। असुरों के लिए अमृत सृष्टि को नष्ट ही कर देता, क्योंकि वे स्वार्थ सिद्ध करना चाहते थे। जो कुटिल हो, वे असुर हैं। जो निस्वार्थ हों और जिनमें प्रेम भाव हो, उन्हीं को अमृत पान कराना चाहिए, जो सृष्टि का उद्धार करता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top